Logo
Header
img

पत्थरों से लदे डंपर ने ट्रक को टक्कर मारी, एक की मौत

नदिया, 10 अप्रैल। एक तेज रफ्तार पत्थर से लदे डंपर और लॉरी के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना नदिया जिला के चकदह थाना के 12 राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचपोता के पास हुई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पत्थर से लदा डंपर सुबह छह बजे के करीब नलहाटी से चकदा की ओर आ रहा था। उस समय स्थानीय दुकानदार सड़क किनारे दुकानें खोल रहे थे। उन्होंने बताया कि आलू से लदा 14 पहियों का ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। डंपर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराया। डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत नाजुक है। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चकदा पुलिस ने जाकर यातायात सामान्य किया। मृत डंपर के चालक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद से आलू वाहन का चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Top