Logo
Header
img

Durga Pandal - Together - State - Four Ladies - Darshan

धमतरी, 1 अक्टूबर (हि.स.)।नवरात्र पर भक्तों की अटूट आस्था चारों ओर नजर आ रही है। देवी मंदिरों में दर्शन के लिए लाइन लग रही। वहीं वार्डो में स्थापित दुर्गा पंडालों में माता की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। शहर के दुर्गा पंडालों में इस बार माता के कई रूप विराजमान है। कहीं काली,बिलाई माता, तो कही प्रदेश की ख्याति प्राप्त देवियों की स्थापना की गई है। नगर निगम क्षेत्र के ब्राह्मण पारा बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव चौक में इस बार भी चार ख्याति प्राप्त देवियों की स्थापना की गई है। मां दुर्गा दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि इस साल यहां डोंगरगढ़ की बम्लेश्वरी माता, दंतेवाड़ा की दंतेश्वरी दाई ,रतनपुर की महामाया माई,महासमुंद की चंडी माई की स्थापना की गई है। प्रदेश की ख्यातिप्राप्त इन देवियों के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय देवियों को महत्व देकर एक साथ दर्शन कराना है उद्देश्य समिति के सदस्य राजा श्रीवास्तव, दीपेश देवांगन, हरीश, रवि भारत, अमित ठाकुर, रवि देवांगन ने कहा कि हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवियों को महत्व देते हुए एक साथ भक्तों को दर्शन कराना है। कई लोग अपनी परिस्थिति या व्यस्तता के कारण नवरात्र में प्रदेश की प्रमुख देवियों का दर्शन नहीं कर पाते। लोग भी हमारे इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं। पिछले साल धमतरी की स्थानीय देवियों की स्थापना की गई थी। इस साल प्रदेश की देवियों की स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। एक ही मंच में मिल रहा दर्शन समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछले साल धमतरी जिले की 4 प्रमुख देवी माँ विंध्यवासिनी, शीतलामाता, दंतेश्वरी माता,आदि शक्ति अंगारमोती माता की स्थापना की थी। जिलेभर में इस कांसेप्ट को सराहा गया था। एक साथ चार देवियों के दर्शन पाकर भक्त भी अपने को सौभाग्यशाली मान रहे थे। समापन पर हर साल भंडारा का आयोजन कर वार्ड की सुख शांति की कामना करते है।
Top