Logo
Header
img

बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में आई गिरावट

जम्मू, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में मंगलवार देर शाम हुई बारिश व कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी देखी गई है। इससे रात में सर्द हवाओं के चलते मौसम ठंडा हो गया है। वहीं बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहने के चलते जम्मू शहर में तेज धूप निकल आई है। सुबह से निकली धूप के चलते दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा है। इस दौरान मौसम विभाग ने बुधवार को कश्मीर के कुछ हुए स्थानों मुख्य रूप से कुपवाड़ा और तंगदार के उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में हल्की बारिश या हिमपात की संभावना जताई हें

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि जम्मू और कश्मीर में 13-18 अक्टूबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक जम्मू-कश्मीर में किसी भी महत्वपूर्ण बारिश अथवा हिमपात का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 8.8, पहलगाम में 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 3.4 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा शहर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात 19.4 डिग्री सेल्सियस था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 8.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 13.6 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Top