Logo
Header
img

मप्र के पूर्व वनमंत्री उमंग सिंगार पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

धार (मध्य प्रदेश), 21 नवंबर (हि.स.) । प्रदेश के पूर्व वनमंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर एक महिला ने दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर नौगांव पुलिस ने उमंग सिंघार के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह जानकारी धार जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से सोमवार सुबह जारी डीएसआर में दी गई है। जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक पीड़ित महिला की उम्र 38 साल है। इस महिला ने शिकायत में खुद को विधायक की पत्नी बताया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ एक साल से ऐसा हो रहा था। इस दौरान उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया गया। जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) एन, 377, 498 ए, 323, 294, 506 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Top