Logo
Header
img

राज्यपाल ने गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

 झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस की समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया एक्स पर राज्यपाल ने लिखा है कि "गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मोक्षदायिनी मां गंगा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का अविरल प्रवाह बना रहे।"

राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि "प्रकृति के अमूल्य उपहारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग बनें और अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें। "

Top