Logo
Header
img

हनुमान महायज्ञ 20 फरवरी से

रांची, 08 फरवरी (हि.स.)। रांची के ठाकुर गांव में गुरुमाई खिजुरटोला में ग्रामीणों की बैठक सहदेव गोप की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 20 से 22 फरवरी तक होने वाले हनुमान महायज्ञ सह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक गिरधारी गोप, राजजतन गोप, सहदेव गोप, अध्यक्ष गणेश गोप, मंत्री सीताराम मुंडा व सचिव दिनेश गोप को बनाया गया है। इसके अलावा 21 कार्यकारिणी के सदस्य भी चने गए हैं।
Top