Logo
Header
img

हरियाणा: सिरसा में दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे

चंडीगढ़, 8 दिसंबर (हि.स)। हरियाणा के सिरसा में गुरुवार को कई जगह खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले हैं। पुलिस ने इस घटना के बाद वायरल वीडियो के आधार पर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिरसा जिले के डबवाली उपमंडल में एक कॉलेज की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिखे मिले हैं। साथ ही ब्राह्मणों पंजाब- हरियाणा छोड़ो, देश विरोधी शब्द भी लिखे गए। डबवाली के डॉ.बीआर अंबेडकर कॉलेज के बाहर दीवार पर छह जगह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए। इसके साथ ही एसएफजे, ब्राह्मणों को 1984 के सिख दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। 6 व 7 दिसंबर की रात को इस हरकत को अंजाम दिया गया, जिसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपना एक वीडियो भी जारी किया। इसमें कॉलेज की दीवारों पर ये नारे लिखे हुए दिखाए गए और जिसमें हरियाणा को पंजाब का हिस्सा बताकर सीएम मनोहर लाल को चुनौती दी गई है।
Top