Logo
Header
img

दिन में गर्मी ने असर दिखाना शुरू किया, रात और सुबह सामान्य सर्दी बरकरार

कानपुर,10 फरवरी(हि.स.)। मौसम में बदलाव अब दिखने लगा। सूरज की किरणे शुक्रवार सुबह से अपनी तेज का असर दिखाना शुरू कर दिया। रात एवं दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव फिलहाल जारी रहेगा। जबकि गुरुवार को दिन के तापमान में 04.4 डिग्री की वृद्धि हुई लेकिन रात का पारा दो डिग्री गिर गया। अनुमान है कि शुक्रवार से रविवार तक हवाएं तेज चलेंगी। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद जब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा तो फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सात फरवरी को अधिकतम पारा 30.8 तक चला गया। अगले ही दिन बुधवार को 24 डिग्री पर आ गया। फिर गुरुवार को तापमान 04.4 डिग्री बढ़कर 28.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। रात के तापमान में दो डिग्री की कमी आई और तापमान 12.4 से 10.4 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। शुक्रवार सुबह से ही कड़ी धूप निकली हुई है। तापमान में लगातार वृद्धि जारी मौसम विज्ञानी के मुताबिक उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं चलने के बावजूद तापमान में वृद्धि जारी है। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा तक रही। पर इससे तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। धूप चढ़ने से नमी का प्रतिशत भी कम होने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के पहले बढ़ने और फिर असर कम होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
Top