Logo
Header
img

सड़क हादसे में होटल मैनेजर की मौत

बेगूसराय, 21 अक्टूबर (हि.स.)। बेगूसराय में सड़क हादसे का दौर कम नहीं रहा है। बीते रात भी नयागांव थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में होटल मैनेजर की मौत हो गई। मृतक सोनापुर पंचायत के लधौना पुनर्वास निवासी कर्मदेव पासवान के पुत्र चंदन पासवान है।

परिजन ने बताया कि चंदन बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित नीलकमल होटल में मैनेजर का काम रहता था। गुरुवार की रात करीब दस बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से गुप्ता-लखमीनिया बांध के रास्ते अपने घर जा रहा था। इसी दौरान नयागांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। थोड़ी देर बाद नजर पड़ते ही स्थानीय लोगों द्वारा बेगूसराय ले जाया गया, जहां मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है तथा सूचना मिलते ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Top