Logo
Header
img

दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार

नई दिल्ली, 01 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह वायु प्रदूषण की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि यह इस मौसम का सामान्य तापमान है। इस अधिकारी के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। दिन में तेज हवा चलने के साथ ही अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
Top