Logo
Header
img

Ambala: वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कर लोगों को दीपावली की सौगात दी है- रतनलाल कटारिया

अम्बाला, 14 अक्तूबर:-

पूर्व केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री व सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उना-नई दिल्ली वाया चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कर लोगों को दीपावली की सौगात दी है। रतनलाल कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस वे का गत दिवस हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उन्होंने स्वागत किया था। इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की व मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायको के साथ अगले गंतव्य अंबाला पहुंचे।

इस यात्रा के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियों को जाना और इस रूट पर ट्रेन के संचालन के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

श्री कटारिया ने कहा कि रेल सेवा का विस्तार और उसको आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है और केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कार्यक्रम के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। रेलवे स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली जाने वाले और दक्षिण हरियाणा से चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को बहुत फायदा होगा।

वंदे भारत ट्रेन में चंडीगढ़ से अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन तक रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से बातचीत करते हुए सांसद रत्न लाल कटारिया ने अंबाला लोक सभा के रेलवे से जुड़े विभिन्न मुद्दों को रेल मंत्री के ध्यान में लाया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में रेलवे के विकास के लिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाए जाने की आवश्यकता हैं। रतन लाल कटारिया ने रेल मंत्री को कहा कि हम पिछले कई वर्षों से यमुना नगर चंडीगढ़ रेलवे लाइन वाया नारायणगढ़ की मांग कर रहे हैं, उस बारे भी उन्हें अवगत करवाया।

रत्न लाल कटारिया ने रेलवे मंत्री का ध्यान कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन की और दिलाते हुए कहा की जिस तरह से हरियाणा सरकार और संत समाज गीता महोत्सव को अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन दे रहा है। उस दृष्टि से कुरुक्षेत्र में रेलवे का आधार भूत ढांचा खड़ा किए बिना देश व विदेश में पर्यटन को आकर्षित करने में सफलता नही मिलेगी।

उन्होनें कहा कि केंद्रीय बजट 2022- 23 में देश में अगले 3 सालों में भारत में 400 वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की गई हैं।

सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए सर्वेक्षण करने और डीपीआर तैयार करने का निर्णय लिया है। माल गाडिय़ों के लिए दो डेडीकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर बनाने की शुरुआत 1504 किलोमीटर का दादरी से मुंबई का वेस्टर्न कॉरिडोर जल्द पूरा हो सकता है। 1856 किलोमीटर के दानाकुनी से लुधियाना तक ईस्टन कॉरिडोर का काम चल रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान नई लाइन दोहरीकरण गेज परिवर्तन में 2400 किलोमीटर लक्ष्य के मुकाबले 2904 किलोमीटर का लक्ष्य हासिल किया गया है। भारतीय रेल दुनिया में सबसे बड़ी हरित रेलवे बनने के लिए मिशन के रूप में काम कर रही है और वर्ष 2030 से पहले शून्य कार्बन उत्सर्जक बनने का दिशा में बढ़ रही है।

Top