Logo
Header
img

जनसेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 28वें दिन भी जारी

गोड्डा, 6 जून (हि.स.)। जिले में चल रहे जनसेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 28वें दिन भी जारी रहा। ग्रेड पे घटाए जाने के विरोध में तथा अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखण्ड राज्य के सभी जनसेवक नौ मई से हड़ताल पर हैं। उल्लेखनीय है कि जनसेवक कृषि कार्य के अतिरिक्त प्रखंडों में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, बीएलओ सुपरवाइजर आदि का प्रभार संभालते हैं। इनके हड़ताल के कारण विकास की गति धीमी हो गई है। बावजूद इसके सरकार इनके मांगों के प्रति असंवेदनशील हैं। जनसेवक संघ के गोड्डा जिला अध्यक्ष नंदलाल पंडित ने कहा कि 09 जून को कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र जरमुंडी में राज्य के सभी जनसेवक एकत्रित होंगे और बासुकीनाथ में न्याय यात्रा निकालेंगे। साथ ही जरमुंडी प्रखण्ड कार्यालय के सामने मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे।
Top