Logo
Header
img

जय मां काली पूजा समिति भूत बंगला पंडाल का करेगी निर्माण

रांची, 17 अक्टूबर (हि.स.)। जय मां काली पूजा समिति जयपाल सिंह स्टेडियम कचहरी रोड रांची की ओर से धूमधाम से काली पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इस बार समिति की ओर से पुरानी हवेली भूत बंगला का पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रिंकू वर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर को मां काली की पूजा-अर्चना होगी, 25 को सूर्य ग्रहण के कारण कपाट बंद रहेंगे। 26 को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें 501 महिलाएं शामिल होंगी। 27 को भोग वितरण किया जाएगा और 28 को शाम 4 बजे मां का विदाई विसर्जन किया जाएगा।

Top