Logo
Header
img

इतिहास के पन्नों में 21 जनवरीः

देश-दुनिया के इतिहास में 21 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का भारत के क्रांतिकारी रासबिहारी बोस से गहरा रिश्ता है। 25 मई, 1886 को जन्मे इस क्रांतिकारी ने 21 जनवरी, 1945 को आखिरी सांस ली थी। दिल्ली में 23 दिसंबर 1912 को रासबिहारी बोस और बंगाल के युवा क्रांतिकारी बसंत कुमार विश्वास ने गवर्नर जनरल लार्ड चार्ल्स हॉर्डिंग की सवारी पर चांदनी चौक पर बम फेंका था। इससे जोरदार विस्फोट हुआ और इलाके में भगदड़ मच गई। इस दौरान लोगों को लगा कि हॉर्डिंग की मौत हो गई। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बम विस्फोट में हार्डिंग घायल हुए पर उनका हाथी मारा गया। इसके तुरंत बाद वो देहरादून लौट आए और सुबह ऑफिस जाकर पहले की तरह काम करने लगे। बोस उस समय फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर देहरादून में क्लर्क की नौकरी करते थे।

हॉर्डिंग की जान को खतरा देख अंग्रेजी हुकूमत ने क्रांतिकारियों की धरपकड़ शुरू कर दी। गिरफ्तारी का खतरा देख रासबिहारी बोस जापान चले गए। इस दौरान बोस ने जापान में 17 ठिकाने बदले। उन्हें जापान के एक ताकतवर नेता ने अपने घर में शरण दी। 21 जनवरी 1945 को उनका निधन हो गया।

अगर आजाद हिंद फौज की बात की जाए तो सबसे पहले दिमाग में सुभाष चंद्र बोस का ख्याल आता है। लेकिन, इसमें भी रास बिहारी की बड़ी भूमिका थी। 1943 में सुभाष चंद्र बोस भारत छोड़कर जर्मनी पहुंच गए। रास बिहारी ने सुभाष चंद्र को बैंकॉक लीग की दूसरी कॉन्फ्रेंस में बुलाया। 20 जून को सुभाष चंद्र टोक्यो पहुंचे। पांच जुलाई को नेताजी का जोरदार स्वागत हुआ। उस समय रास बिहारी इंडियन इंडिपेंडेंस लीग के अध्यक्ष थे। उन्होंने लीग और इंडियन नेशनल आर्मी की कमान नेताजी को सौंप दी। इसके बाद रास बिहारी सलाहकार की भूमिका में रहे। जापान सरकार ने उन्हें अपने दूसरे बड़े अवॉर्ड ऑर्डर ऑफ दी राइजिंग सन से सम्मानित किया था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1720ः स्टॉकहोम संधि पर पर्सिया और स्वीडन ने हस्ताक्षर किए।

1840ः अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट विलियम कूक और चार्ल्स व्हीलस्टोन को दिया गया।

1924: रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी।

1958: भारत में कॉपीराइट एक्ट लागू किया गया।

1972ः असम का नेफा क्षेत्र ( नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी ) केंद्र शासित अरुणाचल प्रदेश बना।

1981: तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया।

1996: इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्री नाव डूबी। 340 लोगों की मौत।

2000: हांगकांग में एशिया के पहले 'स्प्लिट लिवर' का ट्रांसप्लांट।

2003ः चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त।

2007 : भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट सीरीज जीती।

2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का विमान सूर्य किरण दुर्घटनाग्रस्त।

जन्म

1922ः हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड।

1943ः लेखिका प्रतिभा राय।

1950ः भारतीय संगीतकार बिली ओशन।

1986: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत।

निधन

1924ः व्लादिमीर लेनिन।

1950ः अंग्रेजी लेखक जॉर्ज ऑरवेल।

1959ः प्रसिद्ध वैज्ञानिक ज्ञानचंद्र घोष।

1963ः उपन्यासकार, सम्पादक और कहानीकार शिवपूजन सहाय।

2016ः प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई।

दिवस

त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर राज्य स्थापना दिवस।

क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि

Top