Logo
Header
img

करमा पर्व की छुट्टी अब 25 सितंबर को

रांची, 7 सितंबर (हि.स.)। झारखंड में करमा पर्व की छुट्टी अब 25 सितंबर को होगी। एनआई एक्ट तहत इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य के सभी सरकारी कार्यालय के अलावा बैंक बंद रहेंगे। पहले अवकाश 10 सितंबर रविवार के दिन घोषित था, लेकिन कई माध्यम और डॉक्टर राम दयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान से मिली जानकारी जिसमें राज्य में करमा पर्व 25 सितंबर को मनाने का जिक्र था। इससे करमा पर्व की छुट्टी को 25 सितंबर करने का फैसला किया गया।
Top