Logo
Header
img

भाजपा-आप सहित तमाम दलों के नेताओं ने की मतदान की अपील

नई दिल्ली, 04 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए रविवार को मतदान जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस सहित तमाम दलों के नेताओं ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया, “ईमानदार पार्टी को वोट दें,शरीफ़ और अच्छे लोगों को वोट दें। भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफ़ंगई, गाली गलौज करने वालों को वोट ना दें। दिल्ली को कूड़ा करने वालों को वोट ना दें। उन्हें वोट दें जो दिल्ली को चमकाएंगे, साफ़ सुथरा करेंगे। काम करने वालों को वोट दें,काम रोकने वालों को वोट न दें।” भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली की जनता से विनम्र अपील। आज दिल्ली में नगर निगम का चुनाव है, यह आने वाले 5 वर्षो के लिए क्षेत्र की प्रगति एवं क्षेत्रवासियों का उत्थान निर्धारित करेगा। एक विकासशील सरकार बनाने के लिए वोट अवश्य करें और लोकतंत्र के महापर्व के साक्षी बनें। याद रखना पहले मतदान फिर जलपान!”
Top