Logo
Header
img

कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना

जम्मू, 3 फरवरी (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में सर्द मौसम का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों के समान ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में जम्मू संभाग में धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर के कुछ उंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मुख्य रूप से शुष्क मौसम दो सप्ताह तक रहने की उम्मीद है। इस बीच उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है। इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में शून्य से नीचे 2.7 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा शहर में पारा शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में पिछली रात के 7.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक), बटोत में 4.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक), कटरा में 7.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक) और भद्रवाह में शून्य से नीचे 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश शून्य से नीचे 11.0 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Top