Logo
Header
img

झारखंड में अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी

रांची, 19 अप्रैल  राज्य में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अप्रैल महीने में ही मई और जून की गर्मी का एहसास करा दिया है। राजधानी रांची सहित 17 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। संताल परगना में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। यहां के तीन जिलों गोड्डा, देवघर और पाकुड़ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। अप्रैल महीने में ही गरम हवा के थपेड़े ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है और कई वर्षों बाद अप्रैल में ऐसी तपिश ने लोगों को लू की याद दिला दी है। घरों से दिन में निकलना मुश्किल हो गया है। रांची में अप्रैल के अंत और मई के शुरुआती दौर में जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचता था। इस वर्ष अभी से ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना बनी हुई है। खासकर पलामू, कोल्हान और संथाल परगना के इलाके में हीट वेव चलने से परेशानी हो सकती है। उन्होंने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इधर, प्रचंड गर्मी को देखते हुए सरकार ने एक दिन पूर्व मंगलवार को ही राज्य के सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है।
Top