Logo
Header
img

दिवाली को रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली मेट्रो ने दिवाली के मौके पर अपनी सेवाओं और संचालन के समय में बदलाव किया है। दिवाली पर ये सेवाएं रात को एक निश्चित समय पर बंद कर दी जाएंगी। मेट्रो की सभी लाइनों पर रात 10 बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इस साल भी दिवाली के मौके के लिए नया आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल की सेवाएं रात 10 बजे तक ही मिल सकेंगी। 24 अक्टूबर को आखिरी मेट्रो रात 10 बजे टर्मिनल से निकलेगी और गंतव्य तक पहुंचेगी।

डीएमआरसी के अनुसार अगले दिन से सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा सामान्य रहेगी। आम दिनों में ये सेवाएं अलग-अलग स्टेशनों के हिसाब से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहती हैं। दीपावली के मद्देनजर मेट्रो सेवा एक घंटे पहले ही बंद कर दी जाएगी। इस दिन मेट्रो सेवाएं अपने तय समय से ही शुरू होंगी। उसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। डीएमआरसी के आंकड़ों के अनुसार प्री कोविड समय में मेट्रो में रोजाना औसतन 60 लाख से अधिक यात्री सफर करते थे।

अब कोरोना प्रतिबंध नहीं है. इसके बावजूद मेट्रो ट्रेनों में सितंबर महीने में रोजाना औसतन 46 लाख यात्री सफर कर रहे थे। ऐसे में करीब 70-75 फीसदी ही यात्री मेट्रो में लौट पाए हैं जबकि मेट्रो के 25 फीसदी यात्री अब भी इससे सफर नहीं कर रहे हैं।

डीएमआरसी के मुताबिक मेट्रो में यात्रियों की संख्या घटने से मेट्रो का रेवेन्यू घटा है। हालांकि मेट्रो में यात्रियों की संख्या कम क्यों हुई है, इसकी कोई विशेष वजह सामने नहीं आई है लेकिन कंपनियों के वर्क फ्रॉम होम कल्चर के चलते भी यात्री कम हुए हैं।

Top