Logo
Header
img

बिहार का गया रहा सबसे सर्द, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज

बिहार में ठंड का सितम जारी है। गया 4.6 न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। पटना में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार सुबह जारी आंकड़े में बताया है कि गया जिला का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर नवादा रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.5, तीसरे नम्बर पर बांका रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.9 और चौथे स्थान पर समस्तीपुर जिले का पूसा रहा जहां का न्यूनतम तापमान 6.5 दर्ज किया गया।

बिहार के विभिन्न जिलों में शनिवार को तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम

पटना 15.0 7.2

गया 19 4.2

भागलपुर 14.8 7.5

पूर्णिया 14 8.9

पश्चिम चंपारण 14.8 9.0

मुजफ्फरपुर 12 8.9

सारण 17.2 7.4

पूर्वी चंपारण 13 6.6

नवादा 18.5 5.5

बांका 17.8 5.9

समस्तीपुर (पूसा) अनुपलब्ध 6.6

Top