Logo
Header
img

मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नववर्ष के पहले दिन टपकेश्वर मंदिर पहुंच कर महादेव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार सुबह महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने तीनों बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव के रुद्राभिषेक और आशीर्वाद के साथ की। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है।जिसका इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षो से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे। इस दिन के लिए हम सब ने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया। राममंदिर के उद्घाटन होने के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की बात कही।
Top