Logo
Header
img

न्यूनतम तापमान में गिरवाट के चलते बढ़ने लगी ठंड

जम्मू, 17 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में धीरे धीरे सुबह शाम तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ने लगी है। रात और सुबह जम्मू के पहाड़ी इलाकों में तथा कश्मीर घाटी में लोगों को गर्म कपड़े पहने देखा जा सकता है। जम्मू शहर में अभी दिन में तापमान 28 डिग्री से उपर ही बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार को अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

इस दौरान जम्मू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 18 डिग्री, कटरा में 16.8, बटोत में 10.3, बनिहाल में 7.4 डिग्री और भद्रवाह में 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में 7.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.6 और गुलमर्ग में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री, कारगिल में 1.6 और लेह में शून्य से नीचे 0.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया

Top