Logo
Header
img

बिपरजॉय के कारण मानसून की रफ्तार धीमी

रायपुर, 16 जून (हि.स.)। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। इसी कारण से अब छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने का समय आगे बढ़ गया है। इसके चलते प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि प्रदेश में 18 से 21 जून के बीच मानसून की रफ्तार में तेजी आएगी। विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश होने की भी संभावना जताई है।
Top