Logo
Header
img

कानपुर में एक लाख से अधिक लोग करेंगे सामूहिक गीता पाठ

कानपुर,03 दिसम्बर (हि.स.)। गीता जयंती के मौके पर कानपुर शहर एक नया इतिहास रचने जा रहा है। गीता जयंती के अवसर पर चार दिसम्बर को दोपहर में एक लाख से अधिक लोग सामूहिक गीता पाठ करेंगे। इसकी तैयारी बीते कई दिनों से चल रही है। श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति कानपुर प्रान्त के पदाधिकारी डॉ.उमेश पालीवाल ने बताया कि ग्रीन प्रार्क स्टेडियम महाभारत सीरियल के श्री कृष्ण जी की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज खुद लोगों को गीता का पाठ कराएंगे। श्रीमद्भागवत गीता के 18वें अध्याय के श्लोकों का एक साथ पाठ करेंगे। यह मानव धर्म का ग्रन्थ है। गीता के द्वारा अपने आप में कैसे परिवर्तन लाना है। गीता एक अनुकरणीय ग्रन्थ है। इसके अनुकरण से लोगों में बड़ा परिवर्तन आएगा। इतना ही नहीं लोगों के साथ हमारा देश प्रगति के मार्ग पर चलेगा और विकास करेगा। आयोजन समिति के सदस्यों की परिकल्पना है कि हमारा देश विश्व गुरु बनेगा। इसी सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Top