Logo
Header
img

मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

लखनऊ, 10 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यादव के निधन पर शोक जताते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बातकर संवेदना व्यक्त की है। योगी ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति संवेदना जताई है।


Top