Logo
Header
img

नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह

इस बार लोकसभा चुनाव में नमो ऐप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का महत्वपूर्ण आधार बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में पिछले साल सात दिसम्बर को नमो ऐप का शुभारम्भ किया था। आज नमो ऐप डाउनलोडिंग में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप के माध्यम से वर्चुवल रैली कर भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांग रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर नमो ऐप का काम देख रहे कुलदीप चहल के अनुसार, देशभर में अब तक ढाई करोड़ से अधिक नमो ऐप डाउनलोड हो चुके हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और उत्तर प्रदेश में नमो ऐप के प्रभारी संजय राय के अनुसार, अकेले उत्तर प्रदेश में करीब पौने दो करोड़ नमो ऐप अब तक डाउनलोड हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष हैं साधना सिंह उत्तर प्रदेश में नमो ऐप डाउनलोड कराने में गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह प्रथम स्थान पर हैं। साधना सिंह ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से अब तक 213255 प्वाइंट बनाए हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के सत्यजीत शिवाजीराव कदम हैं। शिवाजी ने 153330 प्वाइंट बनाए हैं। लखनऊ के राहुल गुप्ता 110775 प्वाइंट बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। महाराष्ट्र की श्वेता महाला पाटिल चौथे और गुजरात के विधायक प्रवीण घोघारी पांचवें स्थान पर हैं।
Top