Logo
Header
img

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं


राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने और समाज को जागरूक करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

राज्यपाल ब्रज मोहन राम ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र की भावना को सशक्त बनाने के लिए सत्य, जिम्मेदार पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पत्रकारों के समाज के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सत्यनिष्ठा, साहस और ईमानदारी के प्रति प्रतिबद्धता लोकतंत्र को मजबूत करती है और जनता की आवाज को जीवंत बनाए रखती है ।

Top