Logo
Header
img

दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पर अब खरीदा जा सकेगा रेलवे टिकट

लखनऊ, 11 नवम्बर(हि. स.)। लखनऊ मेट्रो से जुड़े दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पर अब रेलवे टिकट खरीदा जा सकेगा। दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पर रेलवे के टिकट काउंटर खोल दिया गया है। दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पर रेलवे टिकट काउंटर खोले जाने के बाद वहां पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शुक्रवार की सुबह यात्रियों के पहुंचने पर आसानी से टिकट मिलने पर उन्होंने ख़ुशी व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो काॅरपोरेशन का धन्यवाद किया। दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन अब उन स्टेशनों में भी शामिल हो गया है, जो सीधे रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन से लखनऊ जंक्शन में सीधे प्रवेश किया जा सकेगा। मेट्रो स्टेशन पर एफओबी की सुविधा दी गयी है, एस्कलेटर एवं लिफ्ट से रेलवे स्टेशन पर सीधे यात्री उतर सकेंगे।
Top