Logo
Header
img

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

रांची, 11 अक्टूबर (हि.स.)। अनगड़ा थाना क्षेत्र के हाहे में बुधवार की सुबह रांची-मुरी मार्ग पर हुए एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। मृतक की पहचान चिलदाग निवासी रमेश करमाली के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रमेश करमाली अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर अंगदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हैं एक सवारी वाहन ने सामने से धक्का मार दिया। इसके बाद सवारी वाहन भी पलट गया। घटना में सवारी वाहन में सवार दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।
Top