Logo
Header
img

सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

ग्वालपारा (असम), 19 अप्रैल ग्वालपारा जिलांतर्गत दुधनोई के सिलुक गांव को जोड़ने वाली सड़क के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान दुधनोई पुलिस थानांतर्गत पुरानीभिटा की प्रतिमा राभा (60) के रूप में की गयी है। गंभीर रूप से घायलों में ई-रिक्शा चालक नयन राभा (48) और सरला राभा (50) नामक महिला शामिल है। हादसा सिलुक को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ जब ई-रिक्शा पर सवार होकर दो महिलाएं राष्ट्रीय राजमार्ग 17 से होते हुए दुधनोई की ओर जा रही थीं। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोयला से लदे ट्रक की चपेट में आने से ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया, जिसके चलते दोनों महिलाएं तथा ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बचाया और दुधनोई अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर रूप से घायल महिला प्रतिमा राभा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालपारा सदर अस्पताल में रेफर किया गया है।
Top