Logo
Header
img

पंचकूला में पिकअप पलटी, 15 मजदूर घायल

 पंचकूला-शिमला मार्ग पर पिंजौर के निकट सोमवार की रात एक ऑटो पलट जाने से 15 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। घायलों को पंचकूला व कालका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपायुक्त ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पिंजौर की सेब मंडी में काम करने वाले करीब 20 मजदूर सोमवार रात को छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। इन मजदूरों ने सूरजपुर के गांव रामपुर जाने के लिए एक लोडिंग ऑटो से लिफ्ट मांगी थी। बताया गया कि ऑटो चालक काफी तेजी से ऑटो चला रहा था। थोड़ी दूर जाकर ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे 15 मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान सोनू (30 साल),रेखा, शांति देवी, सूरज , सुलोचना (35 साल), सुनीता,अनिल (18 साल), निशा आदि के रूप में हुई है।

पंचकूला के डीसी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को भी निर्देश दिया है कि इलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसडीम पिंजौर घटना के कारणों की जांच करेंगे।

Top