Logo
Header
img

कश्मीर घाटी में दिन में मौसम सुहावना, रात में शुष्क सर्दी

जम्मू, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू में दिन में धूप तो रात को हल्की सर्दी का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर कश्मीर घाटी में दिन में मौसम सुहावना जबकि रात में शुष्क सर्दी जारी है। देर शाम से ही कश्मीर घाटी में लोगों को गर्म कपड़े पहने देखा जा सकता है। जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिसके चलते इन इलाकों में भी सर्दी बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह भी कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

इसी बीच जम्मू में न्यूनतम तापमान 17.7, कटरा में 15.2, बटोत में 9.6, बनिहाल में 6 और भद्रवाह में 7.2 दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.6, पहलगाम में 2.2 और गुलमर्ग में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

इसके अलावा लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री, कारगिल में 3 और लेह में शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Top