Logo
Header
img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मशाला में प्रस्तावित रैली स्थगित

शिमला, 15 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में 16 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थगित कर दी गई है। यह रैली कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला के चंबी मैदान में निर्धारित थी। माना जा रहा है कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद यह रैली स्थगित की गई है। इससे पहले मोदी 13 अक्टूबर को चंबा व उना में रैलियां कर चुके हैं।

भाजपा का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में कई बड़े नेताओं की रैलियां होंगी और इस कड़ी में पीएम मोदी की भी यहां रैली करवाई जाएगी।

बता दें कि प्रदेश के कांगड़ा और मंडी जिले रानजीतिक दृष्टि से काफी अहम हैं। राज्य की 68 में से 26 विधानसभा सीटों इन दोनों जिलों में हैं। कांगड़ा में 15 और मंडी में 10 सीटें हैं।

Top