Logo
Header
img

प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नागालैंड के लोगों को उनके स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, नागालैंड के लोगों को उनके स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत नागालैंड की संस्कृति पर बहुत गर्व करता है, जो साहस, कड़ी मेहनत और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने पर जोर देती है। मैं आने वाले वर्षों में नागालैंड की निरंतर सफलता की कामना करता हूं।
Top