Logo
Header
img

राष्ट्रपति ने नौ राज्यों को स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा सहित नौ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की जनता को राज्यों के स्थापना दिवस की बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के निवासियों की प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।
Top