Logo
Header
img

राष्ट्रपति ने उड़िया अभिनेत्री झरना दास के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 02 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को उड़िया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास के निधन पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा, “महान उड़िया अभिनेत्री झरना दास के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें ओडिया फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”
Top