Logo
Header
img

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को आएंगी राजस्थान

जयपुर, 2 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन जनवरी को राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर आएंगीं। राष्ट्रपति तीन जनवरी को सेना के विशेष विमान से जयपुर पहुंचेंगी। यहां वे राजभवन में बने संविधान पार्क का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद विमान से माउंट आबू के लिए रवाना होंगी, जहां वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वह माउंट आबू में ही रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद उनका चार जनवरी को पाली के रोहट में राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होने का कार्यक्रम है। जहां राष्ट्रपति राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल के पास बनाए गए हैलीपेड से जोधपुर के लिए रवाना होंगी। वह उसी दिन शाम को 4 बजे दिल्ली रवाना होंगी।
Top