Logo
Header
img

राष्ट्रपति राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर

जयपुर, 3 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के राजस्थान दौरे पर मंगलवार सुबह विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं। वे राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राजस्थान आई हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति ने अमर जवान ज्योति पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा सहित सौंदर्यीकरण के कामों का अवलोकन भी किया। स्टेट हैंगर पर ही राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति भवन से द्रौपदी मुर्मू 09:05 मिनट पर रवाना हुईं। 9:20 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचकर वे 9:30 बजे दिल्ली से रवाना हुई। वे 10:20 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। 10:50 बजे अमर जवान ज्योति पहुंच कर उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति मुर्मू 11:10 बजे राजभवन कार्यक्रम में पहुंची। 11:20 से 12:10 बजे तक वे संविधान पार्क लोकार्पण में रही। राष्ट्रपति 12:15 से 12:40 तक विशेष आदिवासी समूह से मिल रही हैं। वे 12.45 बजे राज्यपाल की ओर से आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। दो बजे राजभवन से रवाना होकर 2.20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंच वहां से उदयपुर रवाना होंगीं। वे 3:10 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंच कर 3:20 बजे उदयपुर से सिरोही के लिए रवाना होकर 4:10 बजे मानपुर हेलीपैड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति 4:30 बजे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि कैम्पस शांतिवन पहुंचेंगी। राष्ट्रपति कल पाली के रोहट में स्काउट गाइड की जंबूरी का उद्घाटन करने के बाद जोधपुर से दिल्ली रवाना होंगी। इस दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा और डीजीपी उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
Top