Logo
Header
img

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

 लोहरदगा जिला मे मंगलवार की रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बर्षा से बाजारों में विरानगी छायी हुई है। नदियों तालाबों का जलस्तर बढ गया है। खेतों में भी पानी भर गया है।

इधर दक्षिण पश्चिम मानसून 2025 को देखते हुए आपदा से निपटने की संपूर्ण तैयारी के लिए उपायुक्त ने जिला के अनुमंडल पदाधिकारी, पीएचईडी कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सहायक अभियंता बीएसएनल और जिला अग्निशमन पदाधिकारी को सुरक्षा के निदेश दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि मानसून का आगमन जबरदस्त तरीके से हुआ है। तापमान में गिरावट आई है।

Top