लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में शामिल होंगे रालोद के युवा कार्यकर्ता
जयंत चौधरी के निर्देश पर युवा रालोद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में पहुंचने की अपील की
लखनऊ, 02 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर तीन नवंबर को लखनऊ में आयोजित एनडीए की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' जनसभा एवं पदयात्रा में युवा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस संबंध में युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
रविन्द्र सिंह पटेल ने सोमवार को बताया कि तीन नवंबर (मंगलवार) को विधानसभा मार्ग पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में युवा रालोद की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रदेशभर के युवा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सुबह 10:30 बजे लखनऊ स्थित रालोद के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया है, जहां से सभी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने और संगठन की एकजुटता को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।