Logo
Header
img

रांची - शनिदेव महाराज मंदिर का वार्षिकोत्सव 26 को

रांची, 24 फरवरी (हि.स.)। श्री 1008 शनि देव महाराज नामकुम मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव 26 फरवरी को मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे कलशयात्रा, 10 बजे वेदीपूजन, 11 बजे महाआरती, दोपहर एक बजे से भंडारा होगा। शनि मंदिर महोत्सव में लगभग 15,000 भक्तों के आने की संभावना हैं। यह जानकारी मंदिर के पुजारी मुकुल पाठक ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक राणा, शंकर महतो, शंकर पंडित, मंटू लाला, ताराचंद पांडेय, नीरज सिंह, सुनील यादव, सुनील कुमार, नवीन सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।
Top