Logo
Header
img

आदर्श स्विका कुवैत के और अवतार सिंह गिनी में राजदूत नियुक्त

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (हि.स.)। विदेश मंत्रायल ने कुवैत में भारत का नया राजदूत नियुक्त कर दिया है। बुधवार को वरिष्ठ राजनयिक आदर्श स्विका को कुवैत में भारत का नया राजदूत नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई। स्विका वर्ष 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। स्विका कुवैत में भारतीय दूत के रूप में कार्यरत सिबी जॉर्ज का स्थान लेंगे।

इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने अवतार सिंह को गिनी गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

Top