श्रीनगर 08 दिसंबर (हि.स.)। कश्मीर घाटी में मौसम विभाग ने 9 से 13 दिसंबर तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बर्फबारी की उम्मीद जताई हैं। ताजा बर्फबारी होने से घाटी में ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में गुरूवार सुबह धुंध छाई हुई थी लेकिन आज का तापमान श्रीनगर में इस समय के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
पहलगाम में पिछली रात को मौसम की सबसे ठंडी रात के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान शून्य से 5ण्6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था। कोकरनाग में तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछली रात का तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरूवार का 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बारामूला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। कुपवाड़ा शहर में तापमान पिछली रात का तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
वहीं जम्मू में पिछली रात का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4ण्2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.0 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेह में शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।