Logo
Header
img

बंगाल में फिर बढ़ने लगा तापमान

कोलकाता, 11 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड कम होने लगी है और तापमान के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति तक मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से महज एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरु हुई है। हालांकि उत्तर बंगाल में अभी भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जिसके कारण वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बहरहाल अगले हफ्ते से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। माना जा रहा है कि यह ठंड के अंत की शुरुआत है।
Top