कोलकाता, 22 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही मौसम सामान्य हो चला है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक रविवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है।
अब तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य से कम रह रहे थे लेकिन अब जबकि दोनों ही सामान्य से अधिक हैं तब मौसम भी सामान्य हो चला है। बहुत अधिक ठंड नहीं लग रही और सुबह होते ही धूप खिली है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अन्य जिलों में भी मौसम सामान्य है। अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी जिसके बाद धीरे-धीरे ठंड कम होगी।