Logo
Header
img

बंगाल में ठंड के आगमन से पहले तापमान में बढ़ोतरी

कोलकाता, 20 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड शुरू होने से पहले तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से एक डिग्री कम है। रात के समय तापमान में एक घंटे के अंदर तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो रही है जिसकी वजह से ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग ने बताया है कि दीपावली तक मौसम सामान्य बना रहेगा लेकिन छठ पूजा आते ही ठंड शुरू हो जाएगी। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

Top