Logo
Header
img

लगातार चढ़ने के बाद बंगाल में फिर गिरा तापमान

कोलकाता, 2 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में लगातार बढ़ोतरी के बाद तापमान एक बार फिर गिरने लगा है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई जिसके मुताबिक राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है जबकि अधिकतम तापमान महज 27.4 डिग्री सेल्सियस है। एकदिन पहले ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी तापमान में हल्की कमी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि राज्य में ठंड का एक और दौर शुरू हो सकता है।
Top