Logo
Header
img

मौसम विभाग ने मुख्य रूप से साफ मौसम रहने की भविष्यवाणी की

जम्मू 05 जून (हि.स.)। मौसम विभाग ने मंगलवार को मुख्य रूप से साफ मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में देर दोपहर और शाम को बारिश, बादलों की गर्जना और बिजली गिरने से इंकार नहीं किया गया है। इसके अलावा रात के तापमान में अधिकांश स्थानों पर वृद्धि दर्ज की गई और पूरे जम्मू-कश्मीर में सामान्य से नीचे रहा। वहीं श्रीनगर में पिछली रात के 11.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 11.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। काजीगुंड में 9.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 5.9 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 5.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 12.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 19.8 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Top