Logo
Header
img

जम्मू और कटरा को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा

जम्मू 19 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में गर्म और उमस भरे मौसम के पूर्वानुमान के बीच जम्मू और कटरा को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जम्मू शहर में 18.9 एमएम बारिश, कटरा में 18.8 एमएम, कठुआ में 48.6, बटोटे, भद्रवाह और गुलमर्ग में 9.2 मिमी बारिश हुई। विभाग के अधिकारी ने कहा कि 23 जून तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है लेकिन मुख्य रूप से दोपहर या शाम के समय बारिश, गरज के साथ बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा पूरे जम्मू.कश्मीर में अगले पांच दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की उम्मीद है। 24.26 जून के दौरान गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं श्रीनगर में पिछली रात के 17.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 16.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात के 13.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 15.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में 9.6 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गुलमर्ग में 10.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 16.8, बटोटे में 19.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 20.2 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Top