श्रीनगर 12 दिसंबर (हि.स.)। कश्मीर घाटी के अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोमवार को गुलमर्ग इस मौसम का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई जो पिछली रात के 3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पिछली रात के 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं दुसरी ओर जम्मू में पिछली रात के 8.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.1 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।